जानिए भारतीय गूगल पर सबसे ज्यादा क्या सर्च करते हैं ?

कोई भी चीज पता करने के लिए हम आज के समय में सबसे पहले गूगल Google के पास जाते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि भारतीय सबसे ज्यादा google पर क्या सर्च करते हैं, नहीं तो हम आपको बात देते है आपको जानकर यह हैरानी होगी कि आज कल 40 फीसदी भारतीय सर्च इंजन गूगल पर शादी से ज्यादा डेटिंग से जुड़े सवाल पूछ रहे हैं।

google

गूगल ने भारतीयों के मिजाज और उनके पूछे जाने सवालों पर एक रिपोर्ट जारी है, जिसके मुताबिक, वे क्या अधिक सर्च करते हैं इसके बारे में बताया गया है। गूगल के मुताबिक, डेटिंग से जुड़े सवालों की सर्चिंग 40 फीसदी तक बढ़ी है। यह शादी के सवाल पूछे जाने से कहीं ज्यादा है। 37 फीसदी सवाल डेटिंग ब्रांड से जुड़े पूछे जा रहे हैं वहीं भारतीयों को ऑनलाइन पिज्जा मंगाना ज्यादा पसंद है। इसकी भी जानकारी लेने के लिए भारतीय गूगल का सहारा ले रहे हैं। जबकि करीब 33 फीसदी लोग एंटरटेनमेंट से जुड़े ऑनलाइन वीडियो देखते हैं। वहीं, 80 फीसदी यूजर कारों को खरीदने से पहले उसके वीडियो देखते हैं। इसके अलावा लाइफस्टाइल, एजुकेशन और बिजनेस से जुड़े वीडियो में पिछले दो साल में 3 गुना तक इजाफा हुआ है। साथ ही हिंंदी में सवालों को सर्च करने का आंकड़ा दोगुना तेजी से बढ़ रहा है।